Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, परिजनों से मारपीट
  • हरिद्वार

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, परिजनों से मारपीट

AltnewsUttarakhand 13/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  पथरी क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था में किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर परिजनों के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गांव मुस्तफाबाद उर्फ पदार्था निवासी मुस्तकीम पुत्र मोहम्मद हसन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है गुरुवार को सावेज पुत्र जमील ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। इस संबंध में जब उससे बात की गई तो उसने अपने भाई शोएब और पिता जमील के साथ उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, जाते समय कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले को शाम तक दबाए रखा, लेकिन आरोपी उसके बाद भी उन्हें डरा धमकाते रहे तो उसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों पिता-पुत्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सावेज को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा डीएम आलोक कुमार पांडे को सम्मानित करेंगे पिथौरागढ़वासी
Next: गंगनहर से किशोरी का शव बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.