Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • घर में घुसकर लाखों की चोरी, तीन दिन बाद लिखा पुलिस ने मुकदमा
  • हरिद्वार

घर में घुसकर लाखों की चोरी, तीन दिन बाद लिखा पुलिस ने मुकदमा

AltnewsUttarakhand 21/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

हरिद्वार(आरएनएस)। कनखल के जमालपुर कलां में तीन दिन घर में घुसकर लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।इंस्पेक्टर भावना कैंथोला के मुताबिक जमालपुर कलां निवासी जाबिर उर्फ सोनु पुत्र मीर हसन ने शिकायत कर बताया कि घटना 18 मई की देररात की है, जब परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। इसी बीच चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। कमरे के अंदर रखी अलमारी से चोर एक लाख दस हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। इसमें एक जोड़ी सोने की झुमकी, सोने के टॉप्स, तीन सोने की लोंग, सोने का गले का लॉकेट, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का गले का हार थे। इंस्पेक्टर भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला को टक्कर मारने पर केस दर्ज
Next: लम्बे समय से सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने को नोटिस चस्पा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.