Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को किया जाए दूर
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को किया जाए दूर

AltnewsUttarakhand 07/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  जल संस्थान पेंशनर वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड ने गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर किए जाने की मांग की। जल भवन नेहरू कालोनी में गुरुवार को हुई बैठक में कैशलेस ओपीडी की व्यवस्था तत्काल लागू करने पर जोर दिया गया। बैठक में अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि गोल्डन कार्ड को लेकर तमाम असमंजस पेंशनर्स के मन में हैं। तमाम तरह की दिक्कतें पेश आ रही हैं। अस्पतालों में तमाम तरह के शुल्क पेंशनर्स से लिए जा रहे हैं। इन तमाम अव्यवस्थाओं को दूर करते हुए तत्काल विसंगतियों को दूर किया जाए। कैशलेस ओपीडी की व्यवस्था को तत्काल लागू किया जाए। इसके साथ ही तमाम तरह की दूसरी जांचों को भी निशुल्क किया जाए। पेंशनर्स ने सीजीएम नीलिमा गर्ग को भी ज्ञापन सौंप जल्द विसंगतियों को दूर कराने का दबाव बनाया। बैठक में मदन जोशी, चंद्रपाल वर्मा, जगदीश तिवाड़ी, तोताराम जोशी, आरके चावला, अशोक रस्तोगी, सब्बल सिंह पंवार, गोविंद नारायण, सम्पूर्णानंद बहुगुणा, बलिराज यादव, कमला नवानी, माया आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बदरीनाथ में 13 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं
Next: रोडवेज को एक हजार नई बसें उपलब्ध करवाने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.