Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • गोली लगने से हुई थी युवक की मौत
  • हरिद्वार

गोली लगने से हुई थी युवक की मौत

AltnewsUttarakhand 19/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  पैथोलॉजी लैब में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नया राज खुला है। कर्मचारी की मौत गोली लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम में यह तथ्य सामने आया है। इधर कर्मचारी के शव को दफनाने से पहले ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। जबकि परिजन शव को दफनाने के लिए जा रहे थे। रविवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी एंगलों पर जांच कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गढ़ निवासी 21 वर्षीय वसीम पुत्र मुस्तकीम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन उसे दफनाने की तैयारी कर रहे हैं। जिस पर तुरंत कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और शव को कब्जे में ले लिया था। मौके पर शव को देखने से कमर पर जख्म मिला था। शव को मोर्चरी में भिजवाते हुए प्रारंभिक तौर पर एक्सरे भी कराया गया, तब सामने आया कि युवक की कमर में गोली लगी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतक वसीम की कमर में गोली लगी थी। अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी एंगलों पर जांच चल रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बांग्लादेशी होने का शक, 6 महीने पहले आया था मुंबई; सैफ अली खान के हमलावर को लेकर पुलिस का खुलासा
Next: ट्रैक्टर की चपेट में आकर परिवार घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.