Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गूगल की गलती से झंडा बाजार में लग रहा जाम
  • देहरादून

गूगल की गलती से झंडा बाजार में लग रहा जाम

AltnewsUttarakhand 13/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  दून के सबसे पुराने बाजारों में शामिल झंडा बाजार गूगल मैप की गलतियों की वजह से जाम की परेशानी से जूझ रहा है। गूगल मैप ने घंटाघर-मसूरी निकलने का शॉर्ट रास्ता झंडा बाजार से दिखाता है। इतना नहीं नहीं गांधी रोड और सहारनपुर रोड पर जाम की स्थिति में गूगल मैप आईएसबीटी की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को घंटाघर का रास्ता झंडा बाजार होकर दिखाता है। ऐसे में तंग गलियों में और भी जाम लग जाता है और स्थानीय कारोबारियों के साथ ही गूगल मैप से चलने वाला ट्रैफिक भी यहां आकर परेशानियों से जूझने लगता है। झंडा बाजार की रौनक यहां के पुराने बाजार से है, लेकिन समय के साथ यहां सुविधाएं तो बढ़ी नहीं लेकिन परेशानियां बढ़ती चली गई। अब बाकी रही सही कसर गूगल मैप की वजह से लग रहा जाम पूरी कर दे रहा है। व्यापारियों ने कहा वह जाम से परेशान तो हैं ही व्यापारियों के सामने यहां शौचालय नहीं होना भी सबसे बड़ी समस्या है। जो लोग खरीददारी करने आते हैं, उनमें भी इन दोनों ही समस्याओं से जूझना पड़ता है। व्यापारी कहते हैं कि यहां पहले एक शौचालय था, लेकिन बाद में उसे भी तोड़ दिया गया। यहां आसपास कहीं भी शौचालय नहीं होने से उन्हें सहारनपुर चौक तक आना पड़ता है। व्यापारी कहते हैं कि हर तरह की समस्याएं हैं। जाम की वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है। वह बाजार के अंदर ई रिक्शा का संचालन बंद करने की भी परैवी करते हैं। साथ ही बाजार में पार्किंग की व्यवस्था की मांग भी यहां काफी पुरानी है। कहते हैं कि नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को हमारी समस्याओं का हल निकालना चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत
Next: जागेश्वर मास्टर प्लान के संबंध में बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.