Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवा बड़े सपने देखे और लक्ष्य भी बड़े रखें: राज्यपाल
  • देहरादून

युवा बड़े सपने देखे और लक्ष्य भी बड़े रखें: राज्यपाल

AltnewsUttarakhand 14/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि युवाओं को अपने सपने भी बड़े रखने चाहिए और अपने लक्ष्यों को भी विराट रखना चाहिए। शुक्रवार देर शाम राजभवन में मुलाकात को आए उत्तराखंड बोर्ड के टॉपर के साथ राजयपाल ने संवाद किया और जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत और अड़िग लक्ष्य का संदेश भी दिया। ये 157 टॉपर मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू हुई शैक्षिक भ्रमण योजना के तहत उत्तर भारत के राज्यों का भ्रमण कर कल ही लौटे थे। राज्यपाल ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है। यह यह छात्रों को अपने प्रदेश की संस्कृति को दूसरे राज्यों के साथ साझा करने का अवसर भी देता है। आज का युग ज्ञान और कौशल का है, और छात्रों को अपने सपनों को और लक्ष्यों को बड़ा रखना चाहिए। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने शैक्षिक भ्रमण के उद्देश्य और भ्रमण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी, प्रभारी निदेशक-एआरटी डॉ. मुकुल कुमार सती, संस्कृत शिक्षा निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज, बीपी मैंदोली आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी
Next: राज्य में हर महीने तीन लाख लोगों को आयुष सेवा का लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.