Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि में महिला शिक्षिका को पहली बार मिला कुलपति का दायित्व
  • हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि में महिला शिक्षिका को पहली बार मिला कुलपति का दायित्व

AltnewsUttarakhand 03/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की सीनियर प्रो. हेमलता को विवि के कार्यवाहक कुलपति का पदभार सौंप दिया गया है। शनिवार को विवि के कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. डीएस मलिक ने प्रो. हेमलता को कुलपति का पदभार ग्रहण कराया है। गुरुकुल कांगड़ी विवि के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी महिला प्रोफेसर को कुलपति का जिम्मा सौंपा गया है। गुरुकुल कांगड़ी विवि में डीम्ड विश्वविद्यालय रेगूलेशन-2023 लागू कर दिया गया है। इसके लागू होने से अब महिला शिक्षिकाएं भी विवि के प्रशासनिक पदों का दायित्व संभाल सकती है। इससे पहले विवि मुख्य परिसर में महिला शिक्षिकाओं को कुलपति, कुलसचिव आदि प्रशासनिक पदों का दायित्व नहीं दिया जाता था। क्योंकि गुरुकुल कांगड़ी विवि आर्यसमाज के नियामों के अनुसार संचालित होता था।

प्रो. हेमलता के कुलपति बनने का विवि के शिक्षकों, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने स्वागत किया
गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में सीनियर प्रो. हेमलता के कुलपति बनने पर शिक्षकों, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. डीएस मलिक ने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद की तपस्थली गुरुकुल कांगड़ी विवि में पहली बार महिला प्रोफेसर को कुलपति बनाया गया है। बताया कि मूलरूप से मदुरई की रहने वाली प्रो. हेमलता ने साल 1997 में गुरुकुल से पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में अंग्रेजी की प्रोफेसर के तौर पर हेमलता ने कई दशकों तक कार्य किया। बताया कि उनकी नियुक्ति यूजीसी के मानकों के अनुरूप वरिष्ठता क्रम में हुई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अयोध्या गैंगरेप के आरोपी मोईन खान की बेकरी पर चला बुलडोजर, हुई जमींदोज
Next: अमृत सरोवरों के माध्यम से रोजगारपरक गतिविधियां होंगी सृजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.