Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के छात्रों में रोजगार मिलने पर दिखा उत्साह, प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 15 मेधावी छात्रों का चयन होने पर छात्रों में प्रसन्नता की लहर
  • हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के छात्रों में रोजगार मिलने पर दिखा उत्साह, प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 15 मेधावी छात्रों का चयन होने पर छात्रों में प्रसन्नता की लहर

AltnewsUttarakhand 11/04/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार।  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कॉरपोरेट अफेयर्स एण्ड आउटरीच सैल छात्रों एवं छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान कराने में लगातार प्रयास कर रहा है। सैल के माध्यम से प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा लगातार छात्र एवं छात्राओं को चयनित किया जा रहा है। पूर्व में भी विश्वविद्यालय में अध्यनरत छात्रों एवं छात्राओं को विभिन्न कम्पनियों द्वारा रोजगार के अवसर मिलते रहे हैं एवं छात्र/छात्राएं भी अपनी कार्यकुशलता एवं कर्मठता से अपने भविष्य को उज्जवल बना रहे है।
समविश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ0 राजुल भारद्वाज ने बताया है कि देश की प्रतिष्ठित कम्पनियाँ विपरो इन्टरप्राईसेस प्रा0 लिमिटेड (हरिद्वार), प्रीतम इन्टरनैशनल प्रा0 लिमिटेड (रूड़की) एवं टैप इंडिया (हरिद्वार) कम्पनी ने समविश्वविद्यालय के बी0बी0ए0 2023 बैच, एम0बी0ए0 2023 बैच, एम0एस-सी0(रसायन) 2023 बैच, एम0एस-सी0(माइक्रोबायोलॉजी) 2023 बैच, एम0एस-सी0(भौतिकी) 2023 बैच एवं एम0एस-सी0(गणित) 2023 बैच के छात्रों को चयनित करने हेतु कैम्पस ड्राइव किया गया। प्लेसमेंट सम्बन्धी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात् कम्पनी द्वारा 15 छात्रों का चयन किया गया जिसमें विपरो इन्टरप्राईसेस प्रा0 लिमिटेड (हरिद्वार) कम्पनी ने एम0बी0ए0 2023 बैच से 01 छात्र मधुर अग्रवाल तथा प्रीतम इन्टरनैशनल प्रा0 लिमिटेड (रूड़की) कम्पनी ने बी0बी0ए0 2023 बैच से 02 छात्र सत्यम चौहान एवं संकल्प मिश्रा तथा एम0एस-सी0(माइक्रोबायोलॉजी) 2023 बैच से 03 छात्र रजत विश्नोई, सुमित कुमार एवं शुभम कुमार तथा टैप इंडिया (हरिद्वार) कम्पनी ने एम0एस-सी0(गणित) 2023 बैच से 03 छात्रा अंजलि, आंचल एवं छवि तथा 04 छात्र मनीष यादव, संदीप सैनी, जगप्रीत एवं शुभम तथा एम0एस-सी0(रसायन) 2023 बैच से 01 छात्रा वंदना तथा एम0एस-सी0(भौतिकी) 2023 बैच से 01 छात्रा दीप्ती को चयनित घोषित किया।
विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ0 राजुल भारद्वाज एवं कॉरपोरेट अफेयर्स एण्ड आउटरीच सैल के प्रो0 इन्चार्ज प्रो0 पंकज मदान ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रतिष्ठित कम्पनियों में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के कारण समविश्वविद्यालय के छात्रों की साख निरन्तर बढ़ रही है जिस कारण अनेक कम्पनियां यहां के छात्रों एवं छात्राओं को चयनित करने में लगातार अपनी रुचि बनाये हुए हैं एवं छात्र एवं छात्राएं कम्पनियों में रोजगार पाकर प्रसन्न हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सोमदेव शतांशु, कुलसचिव डॉ0 सुनील कुमार, वित्ताधिकारी डॉ0 देवेन्द्र कुमार गुप्ता एवं  प्रोफेसर इनचार्ज डॉ0 पंकज मदान, डॉ0 राजुल भारद्वाज एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने छात्रों  के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्लेसमेंट टीम से विकास सक्सेना, कमल कुमार एवं मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अवैध धार्मिक स्थलों के नाम पर धुव्रीकरण कर रही है भाजपा : हरीश रावत
Next: हंस फाउंडेशन की ओर से वितरित की शैक्षणिक सामग्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.