Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हल्द्वानी गोलापार स्टेडियम के बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मिली मंजूरी
  • देहरादून

हल्द्वानी गोलापार स्टेडियम के बाढ़ सुरक्षा कार्यों को मिली मंजूरी

AltnewsUttarakhand 18/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   हल्द्वानी गोलापार स्टेडियम के बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता वाली व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दी। 36.82 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा के कार्य किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने बाढ़ सुरक्षा के कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता को गंभीरता से लेने की सख्त हिदायत दी। सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में हल्द्वानी के गोलापार स्थित इन्दिरा गांधी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स स्टेडियम के बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण गोला नदी में आई बाढ़ के पानी के साथ आए मलबे, आरबीएम और पत्थर स्टेडियम के पास जमा हो गए हैं। नदी के बहाव स्टेडियम की ओर होने के कारण स्टेडियम की तलहटी में कटाव होने से स्टेडियम की काफी भूमि कटकर नदी में बह गई है। इससे भविष्य में स्टेडियम के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में स्टेडियम की सुरक्षा को बाढ़ सुरक्षा के कार्यों का समयबद्धता से एवं गुणवत्तापूर्ण होना आवश्यक है। 36.82 करोड़ की लागत से काम किया जाएगा। बैठक में टिहरी गढ़वाल के भिलंगना के बूढ़ाकेदार में धर्मगंगा नदी के बांये तट और बालगंगा नदी के दायें तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों को भी सैद्धान्तिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई। सीएस रतूड़ी ने कहा कि अतिवृष्टि एवं बादल फटने से टिहरी गढ़वाल के भिलंगना के बूढ़ाकेदार में धर्मगंगा नदी के बांये तट और बाल गंगा नदी के दायें तट पर मलबा, पानी आने से क्षेत्र की दुकानों, आवासीय भवनों, सड़कों को नुकसान पहुंचा था। भविष्य में भी नुकसान की सम्भावना बनी हुई है। 17.06 करोड़ से बाढ़ सुरक्षा के काम किए जाएंगे। बाढ़ सुरक्षा के इन कार्यों को समयबद्धता से पूरा किया जाए। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में हुए ₹1275 करोड़ के व्यापारिक सौदे
Next: अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.