Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • हार्डवेयर की दुकान से चोरों ने उड़ाई नगदी
  • हरिद्वार

हार्डवेयर की दुकान से चोरों ने उड़ाई नगदी

AltnewsUttarakhand 06/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।   कस्बे के कुआंहेड़ी मार्ग पर सोमवार देर रात चोरों ने सेंध लगाकर एक दुकान में चोरी करने का प्रयास किया। साथ ही, कुछ दूरी पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान से ताला तोड़कर चोर दुकान में रखी हजारों रुपये की नगदी और कुछ सामान उड़ा ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। कुआंहेड़ी जाने वाले मार्ग के पास अनिल का प्रोविजन स्टोर है। सोमवार की देर रात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। दीवार के अंदर कठोर सामान लगे होने के कारण वह दुकान में दाखिल होकर चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। लेकिन, कुछ दूरी पर नीटू की हार्डवेयर की दुकान है। जहां से चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी करीब नौ हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी है। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के जरिए चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांवड़ियों को टक्कर मारने के मामले में मुकदमा दर्ज
Next: अक्टूबर में आयोजित होगा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.