Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मारा गया हरिद्वार ज्वेलरी शोरूम डकैती में शामिल 1 लाख का इनामी डकैत
  • देहरादून
  • हरिद्वार

मारा गया हरिद्वार ज्वेलरी शोरूम डकैती में शामिल 1 लाख का इनामी डकैत

AltnewsUttarakhand 16/09/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। हरिद्वार में ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की डकैती में शामिल बदमाशों और पुलिस के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया। हालांकि उसका साथी फरार हो गया। दोनों बदमाश बीते दिनों रानीपुर मोड़ स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती के मामले में वांछित डकैतों में शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस को घटनास्थल से लाखों रुपये के आभूषण भी मिले। पुलिस ने बताया कि मरने वाले बदमाश पर एक लाख का इनाम घोषित था।
पूरे घटनाक्रम की जानकारी पत्रकारों को देते हुए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि बीती 01 सितंबर, 2024 को हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में श्री बालाजी ज्वैलर्स में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की बेहद गंभीर एवं जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा उक्त घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए थे। अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ज्वालापुर डकैती की घटना पर बहुत गंभीर और सख्त रवैया अपनाया गया था। इस बीच उन्‍होंने  स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में बारीकी से जानकारी लेते हुए पीड़ित को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। साथ ही अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय टीमों के साथ-साथ एस0टी0एफ0 की टीम को भी नियुक्त करते हुए घटना का  शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार को निर्देशित किया गया।  पूरे मामले की पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही थी। उन्‍होंने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए विश्वास, समर्थन एवं मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशन में उक्त घटना का सफल अनावरण किया गया।
उन्‍होंने बताया कि  15 सितंबर, 2024 की रात्रि समय करीब 22.30 बजे थानाध्यक्ष बहादराबाद पुलिस टीम के साथ भेल तिराहा बहादराबाद पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे। लोहा पुल की तरह से एक मोटरसाइकिल बिना नबर जिस पर दो लोग सवार थे, दोनों व्यक्तियों द्वारा सफेद कपड़े से अपने चहरे ढके हुए थे को रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया और वे बहादराबाद बाजार की तरफ भाग गए, जिस पर थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ उक्त बदमाशों का पीछा किया गया तो उक्त बदमाश भगवानपुर रोड की तरह भाग रहे थे की पथरी रोह पुल से लगभग 100 मीटर पहले रास्ते पर ब्रेकर पर मोटर साइकिल फिसल गई। मोटरसाइकिल को यह लोग रास्ते पर ही छोड़ कर जंगल की तरफ पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे और पुलिस टीम को पीछे आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहां गया तो फिर भी बदमाश लगातार पुलिस टीम पर फायर करते रहे।
पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षा हेतु जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और एक अंधेरे का फायदा उठा मौके से कर भागने में कामयाब रहा। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया और मौके पर बरामद बैग को चेक करने पर  बैग के अंदर से श्रीबालाजी ज्वेलर्स के यहां से दिनांक 01 सितंबर, 2024 को लूटी गई ज्वेलरी बरामद हुई। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बदमाश को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। बदमाश के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर बदमाश की शिनाख्त सतेंद्र पाल उर्फ़ लक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी मुक्तसर पंजाब उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त पर 01 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था। बदमाश के विरुद्ध पंजाब में भी आपराधिक मामले दर्ज होना प्रकाश में आया है।
उक्त घटना के संबद्ध में थाना बहादराबाद पर अंतर्गत धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट (पुलिस मुठभेड़) में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इसी बीच डकैती प्रकरण के खुलासे में जुटी जनपद हरिद्वार ज्वालापुर पुलिस द्वारा उक्त डकैती में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों गुरदीप सिंह उर्फ मोनी पुत्र बूटा सिंह निवासी श्री मूसा साहब बूढ़ा गुर्जर रोड मेंमां सिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर पंजाब और जयदीप सिंह उर्फ माना पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी मूसा साहिब गुर्जर रोड मेंमासिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर जिला मुक्तसर पंजाब को डकैती में लूटे गए आभूषण, आठ सोने की चेन, के साथ ख्याति ढाबा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने डकैतों के पास से सोने के कड़े 08 नग, सोने की चेन 06 नग, सोने का ब्रेसलेट 02 नग, सोने की रिंग 01 नग, सोने का हार 01 नग,  सोने का कान के झुमके 14 नग, सोने की चेन 08 नग (गिरफ्तारशुदा दो अन्य अभियुक्तों से बरामद) जिसकी कुल कीमत बगभग 50 लाख रुपए, घटना में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल .32 बोर मय खोखा कारतूस 01 जिंदा कारतूस 04 और 01 मोटर साईकिल बिना नबर भी बरामद की गयी। मारा गया सतेन्‍द्र पाल पंजाब का कुख्‍यात है और उस पर हिमाचल, पंजाब में कई मुकदमे दर्ज हैं। डीजीपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एक लाख रूपये इनाम देने की घोषण की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मलबे में दबकर एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Next: दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि के समय से भुगतान के किए जा रहे प्रयास: खोलिया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.