Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • हरकी पैड़ी मुख्य मार्ग पर सड़क धंसने के मामले की डीएम ने जांच बैठाई
  • हरिद्वार

हरकी पैड़ी मुख्य मार्ग पर सड़क धंसने के मामले की डीएम ने जांच बैठाई

AltnewsUttarakhand 10/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। हरकी पैड़ी मुख्य मार्ग पर नगर कोतवाली के पास सड़क धंसने के मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जांच के निर्देश दिए हैं। सड़क धंसने के कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सड़क निर्माण और हाल में कराई गई मरम्मत की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

बस दुर्घटना का विवरण: बुधवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस से हरकी पैड़ी मुख्य मार्ग का एक हिस्सा अचानक धंस गया था। इससे सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। गनीमत रही कि बस चालक ने वक्त रहते ब्रेक लगा दिए और सड़क धंसने के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर भी सड़क धंसने और गड्ढे में बस फंसने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क धंसने की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। जिसके बाद डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने जांच कमेटी को सड़क धंसने के कारणों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 सितंबर से जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी, सभी नगर निकाय, सिंचाई विभाग और एनएच समेत सभी विभागों को सर्वे करके कार्य प्रारंभ करने के सड़कों को गड्ढामुक्त करने निर्देश भी दे दिए गए हैं। इसके साथ ही जहां भी सड़क धंसने के हादसे हुए हैं, उनकी जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार पर 5 हजार रुपये का जुर्माना
Next: राज्य सेक्टर के अंतर्गत पंचायत भवन निर्माण के लिए अनुमन्य धनराशि हुई 20 लाख रुपये

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.