Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाईवे पर पंद्रह दिन में ही उखड़ गया डामर
  • देहरादून

हाईवे पर पंद्रह दिन में ही उखड़ गया डामर

AltnewsUttarakhand 24/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   मुख्यमंत्री के सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेशों को राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के अधिकारी जमकर पलीता लगा रहे हैं। त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैच वर्क और डामरीकरण का कार्य किया गया था। लेकिन पन्द्रह दिन में ही डामर जगह-जगह से उखड़ना शुरू हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण कार्य करने का आरोप लगाते हुए जल्द इसे ठीक कराने की मांग की है। पन्द्रह दिन पहले त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के टूटे हुए हिस्सों पर डामरीकरण का कार्य कराया गया। साथ ही इस मार्ग पर कई जगह बने छोटे-बड़े गड्ढों में भी पैच वर्क कराया गया। लेकिन गड्ढे भरने से पूर्व न तो पॉट हॉल ही बनाए गए और न ही तारकोल बिछाने से पूर्व सड़क की सफाई की। घटिया निर्माण कार्य के चलते न तो सड़क पर डामर ही टिक पाया और न पैच वर्क। पैच वर्क और डामर उखड़ने से सड़क पर फैली बजरी से दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्राम प्रधान जाड़ी टीकम सिंह चौहान, ग्रामीण मेजर सिंह, जयपाल सिंह, चंदन सिंह, प्रीतम सिंह, जगत सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, हृदय सिंह चौहान आदि का कहना है कि 15 दिन पूर्व ही जाड़ी गांव के पास डामरीकरण का कार्य किया गया था। जो अभी से उखड़ने लगा है। सड़क पर अब पहले से भी बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द ही सड़क की हालत न सुधारने पर विभाग के विरुद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, इस संबंध में अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला नवनीत पांडेय का कहना है की सड़क पर कई जगह जाड़ी पाइपलाइन का पानी लीक हो रहा है। उसे ठीक करने के लिए कहा गया है। घटिया निर्माण पर ठेकेदार को जल्द दोबारा सही तरीके से कार्य करने के लिए कहा गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रूसी नागरिकों का वाहन पहाड़ी से टकराया, सभी सुरक्षित
Next: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.