Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हॉस्टल से बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र लापता
  • देहरादून

हॉस्टल से बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र लापता

AltnewsUttarakhand 07/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के हॉस्टल में रहने वाला बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र लापता हो गया है। हॉस्टल वार्डन और छात्र के पिता की तहरीर पर सहसपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बेगू सराय समस्तीपुर, बिहार निवासी आशुतोष पांडे पुत्र संतोष पांडे शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कॉलेज के एसएफ 11 में रहता है। हॉस्टल वार्डन प्रेम सिंह रावत ने बताया कि चार अप्रैल की रात को छात्रों की उपस्थिति लेते समय वह अपने कमरे में नहीं मिला। फोन किया तो उसने फोन का जबाब नहीं दिया। जबकि कॉल जा रही थी। बताया कि परिजनों को सूचित करने के बाद जब गेट के बाहर जाने की बायोमेट्रिक पंच कोर की वीडियो देखी तो वह शाम को पौने पांच बजे बाहर गया, लेकिन उसके बाद वापस हॉस्टल में नहीं आया। कई बार फोन करने के बाद भी उसने जबाब नहीं दिया। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि हॉस्टल वार्डन के तहरीर के बाद छात्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्र की खोजबीन की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गैंगस्टर बूटा सिंह 76.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
Next: स्कूल को निकली 12वीं की छात्रा लापता, अपहरण का मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.