Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हॉट मिक्स प्लांट के खिलाफ तहसील पर गरजे ग्रामीण
  • देहरादून

हॉट मिक्स प्लांट के खिलाफ तहसील पर गरजे ग्रामीण

AltnewsUttarakhand 19/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर।  तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमावाला के नवघाट पर लगाए जा रहे हॉट मिक्स प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट के विरोध में तहसील में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि विरोध के बावजूद प्लांट को लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि हॉट मिक्स प्लांट लगने से पर्यावरण को क्षति पहुंचने के साथ ही क्षेत्र का वातावरण भी दूषित होगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन के द्वारा प्लांट को बंद नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस मामले में तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में ग्रामीणाों ने कहा कि विकासनगर क्षेत्र ग्रीन बेल्ट के अंतर्गत आता है। यहां पर हॉट मिक्स प्लांट नहीं लगाया जा सकता। क्योंकि हॉट मिक्स प्लांट से बहुत काला धुआं निकलता है जिससे फसलों व ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। पहले कोरोना और अब डेंगू की मार से लोग परेशान हैं। अब यदि यहां प्लांट लगाया जाता है तो उसके कई दुष्परिणाम निकलेंगे। जिसमें लोगों को कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं और क्षेत्र में महामारी फैल जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासन और प्रशासन ने प्लांट को नहीं हटाया जाता है तो ग्रामीणों को तहसील कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में गुरमेल सिंह राठौर,‌ विनय कुमार, गुलफाम अहमद, प्रधान रेखा देवी, पुरुषोतम, दिनेश, सीता देवी, मासूम, सुमित्रा, काका, मोनू कुमार, विशम्बर, पृथ्वी सिंह, अर्जुन सिंह, कुलदीप, फरीदा, राधा, राकेश देवी, मनोज चौधरी, ओम प्रकाश, आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक्शन मोड में भारत: कनाडा के राजनयिक को देश से निकाला, राजदूत को भी किया तलब
Next: हरितालिका तीज पर गोर्खाली महिलाओं ने नेपाली गीतों पर लगाए ठुमके

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.