Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईजी गढ़वाल ने किया थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को सस्पेंड
  • देहरादून

आईजी गढ़वाल ने किया थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को सस्पेंड

AltnewsUttarakhand 30/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   लापरवाही बरतने पर आईजी गढ़वाल ने थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन दीपक धारीवाल को सस्पेंड कर दिया है।  साथ ही आईजी गढ़वाल ने पूरे मामले की जांच एसएसपी देहरादून को किसी राजपत्रित अधिकारी से कराने के लिए निर्देशित किया गया है।  बता दें कि आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने नव वर्ष के दौरान रेंज के प्रत्येक थानाध्यक्ष को बॉर्डर और संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया गया था।  रविवार को वीकेंड होने के बावजूद थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन दीपक धारीवाल को बॉर्डर की संवेदनशीलता के मद्देनजर चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए फोन पर व्यक्तिगत रूप से बताने के बावजूद भी चेकिंग पर मौजूद नहीं मिले।  वहीं नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए पूर्व में दिशा-निर्देश जारी किये गये थे कि यदि किसी थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना प्राप्त होती है या किसी अन्य थाने द्वारा उस थाना क्षेत्र में तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है तो सम्बन्धित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को राजपुर थाना पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के दो विदेशी नागरिकों को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था।  जो कि क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में काफी लंबे समय से रह रहे थे और क्लेमेंटाउन थाना पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।  जो थानाध्यक्ष की नशा तस्करी को रोकने के प्रयास में नकारात्मक रुख को प्रदर्शित करता है।  थानाध्यक्ष अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने में विफल रहा है।  जिसके बाद थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।  आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया है कि एसएसपी देहरादून निर्देशित किया गया कि इस मामले की जांच किसी राजपत्रित अधिकारी से कराएंगे। साथ ही स्पष्ट तौर से निर्देशित किया गया है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं
Next: रविंद्र आनंद ने मेयर पद प्रत्याशी घोषित होने पर आभार जताया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.