Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • इंद्रा बस्ती में 26 अतिक्रमण पर लाल निशान, सोमवार से बुलडोजर चलेगा
  • हरिद्वार

इंद्रा बस्ती में 26 अतिक्रमण पर लाल निशान, सोमवार से बुलडोजर चलेगा

AltnewsUttarakhand 19/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। इंद्रा बस्ती में सड़क किनारे अतिक्रमण पर लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने क्षेत्र में करीब 26 अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए हैं। संबंधित कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। तय अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सोमवार को जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। लोनिवि की ओर से सड़क से तीन मीटर तक किए गए अतिक्रमण को चिह्नित किया गया है। इसके दायरे में आने वाले मकानों और अन्य निर्माण के करीब नौ फुट तक हिस्से को हटाया जाना है। विभाग की कार्रवाई के बाद बस्ती में अतिक्रमण को लेकर हलचल बढ़ गई है।विभाग ने घरों पर नोटिस चस्पा किए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में कब्जाधारी स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं। तो जेसीबी से ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। इस दौरान होने वाला खर्च भी संबंधित कब्जाधारियों से वसूला जाएगा। ईई योगेश कुमार के अनुसार, चिह्नित अतिक्रमण सड़क की निर्धारित सीमा के हिस्से में हैं। तीन दिन की मोहलत पूरी होने के बाद सोमवार को अभियान चलाने की तैयारी है। बताया कि शनिवार को भी अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस जरी किए गए हैं। समय सीमा पूरी होने पर सख्ती से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नंदादेवी मेले के लिए सहयोग राशि देने पर मंदिर समिति ने जताया आभार
Next: अल्मोड़ा अरबन बैंक की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत का भव्य स्वागत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.