Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी पर केस
  • देहरादून

इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी पर केस

AltnewsUttarakhand 10/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर युवती का फर्जी एकाउंट बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने खुद को दिल्ली पुलिस को दरोगा बताया। धारा चौकी क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी बहन को एक इंस्टाग्राम अकाउंट धारक से बातचीत के दौरान पता चला कि आरोपी अमित खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर उसे धोखा दे रहा था। पहले बातचीत में अमित ने अपनी पहचान पुलिस अधिकारी के रूप में बताई और इंस्टाग्राम पर पुलिस की वर्दी में फोटो भी लगाई थी। लेकिन जब युवती ने अमित से उसकी असली पहचान के प्रमाण मांगे, तो वह आना-कानी करने लगा और आईडी देने से मना कर दिया। युवती को शक हुआ कि अमित पुलिस अधिकारी नहीं है और वह उसे धोखा दे रहा है। युवती ने सवाल उठाए तो अमित ने उसे धमकी दी कि अगर उसने यह मामला आगे बढ़ाया, तो वह उनकी बातचीत और अश्लील फोटो वायरल कर देगा। उसने गाली-गलौज भी की। युवती की बहन ने अमित से संपर्क किया तो उसने उनके साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, उसने युवती की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीं। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर पर अमित नाम के शख्स के खिलाफ आईटी ऐक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वामी यती नरसिंहानंद की गिरफ्तारी का विरोध किया
Next: इंजीनियरों पर कार्रवाई हुई तो ठप कर दिए जाएंगे जेजेएम के काम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.