Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • बागेश्वर
  • जल संस्थान के ईई को लापरवाही पर चेतावनी
  • बागेश्वर

जल संस्थान के ईई को लापरवाही पर चेतावनी

AltnewsUttarakhand 02/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

बागेश्वर(आरएनएस)।  त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन दायित्वों में लापरवाही को लेकर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी। कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लापरवाही सहन नहीं होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता और पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव प्रक्रिया में छोटी सी लापरवाही भी चुनाव प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सा व्यवस्था, अपर जिलाधिकारी को कानून-व्यवस्था, परियोजना निदेशक को आदर्श आचार संहिता तथा जिला विकास अधिकारी को कार्मिकों की नियुक्ति, मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्मिकों का प्रशिक्षण, अधिशासी अभियंता, पेयजल को प्रेक्षक व्यवस्था, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग को टेंट एवं बैरिकेडिंग, जिला पंचायत राज अधिकारी को मतपत्र वितरण, विद्युत विभाग और जल संस्थान को क्रमशः विद्युत आपूर्ति और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए सारी व्यवस्थाएं करने और ब्लॉक स्तर पर सभी व्यवस्थाओं के लिए खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, संबंधित उपजिलाधिकारियों को आचार संहिता, एआरटीओ को यातायात, वरिष्ठ कोषाधिकारी को व्यय, जिला सूचना अधिकारी को मीडिया प्रबंधन तथा पूर्ति अधिकारी को खानपान व्यवस्था का नोडल बनाया गया है

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला
Next: सीएम धामी ने की यूपी एवं उत्तराखण्ड के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • बागेश्वर

बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने वाले 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

AltnewsUttarakhand 03/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • बागेश्वर

काफलीगैर में राजकीय महाविद्यालय को मिली मंजूरी, 18 पद स्वीकृत

AltnewsUttarakhand 28/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.