Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन पर बने टीन शेड को तोड़कर सामान चोरी
  • देहरादून

जमीन पर बने टीन शेड को तोड़कर सामान चोरी

AltnewsUttarakhand 08/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   ऋषिकेश निवासी दो भाइयों की विधौली स्थित जमीन पर बनाए गए टीन शेड और उसमें रखा सामान चोरी कर लिया गया। घटना बीते 28 सितंबर की रात को हुई। जिसमें अब प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ऋषिकेश निवासी अनिकेत कक्कड़ और उनके भाई ललित कक्कड़ ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि विधौली स्थित अपनी जमीन पर टीन की चादरों से बना एक कमरा और लगभग 10 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल बनाई थी। बीते 28 सितंबर की रात में कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे। बाउंड्री वॉल, कमरे में रखा सामान, लोहे की सीढ़ी, सरिया और अन्य सामग्री, लगभग 3000 स्क्वायर फीट टीन शेड सहित सब कुछ चोरी कर ले गए। अनिकेत कक्कड़ को इस घटना की सूचना 29 सितंबर को रात 8:15 बजे स्थानीय निवासियों से मिली। वह अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि मौके से पांच से छह लाख रुपये का सामान चोरी किया गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उस वक्त केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने प्रयास किए तो अब मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रुड़की में फाइनेंसर की तीन गोली लगने से मौत
Next: मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर रेसकोर्स में स्वच्छता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.