Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौनसार की पंचायतों में लहराएगा कांग्रेस का परचम :  प्रीतम सिंह
  • देहरादून

जौनसार की पंचायतों में लहराएगा कांग्रेस का परचम :  प्रीतम सिंह

AltnewsUttarakhand 14/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने गुरुवार को बरोंथा में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि आने वाले चुनाव में जौनसार बावर की पंचायतों में कांग्रेस का परचम लहराएगा। कहा कि जौनसार बावर की जनता का उनके साथ दिल का रिश्ता है। खत उपरली अठगांव क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बरोंथा पहुंचे विधायक प्रीतम सिंह का कार्यकर्ताओं से पारंपरिक जौनसारी ढोल और फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद विधायक प्रीतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अच्छा परिणाम नहीं आया, लेकिन कार्यकर्ताओं को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कहा की आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस हमेशा की तरह जौनसार-बावर में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर की जनता से उनका राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ता है। चुनाव में बहुत से लोग आते हैं और जनता को मीठी-मीठी बातें कर अपने जाल में फंसाने का काम करते हैं। लेकिन जौनसार बावर की जनता राजनीतिक रूप से परिपक्व है। यहां की जनता ने हमेशा कांग्रेस को मजबूत किया है। उन्होंने कहा की देश ने लोकसभा चुनाव में मंदिर मस्जिद की राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। जनता ने केंद्र सरकार के घमंड को तोड़ा है। कहा कि जौनसार बावर का विकास कांग्रेस ने ही किया है और आगे भी करेगी। कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दें।
बैठक को अभिषेक सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्याम दत्त वर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख और खत स्याणा विजयपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में कालसी ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष उमा दत्त जोशी, चतर सिंह रावत, आनंद सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, जगत सिंह, खजाना सिंह, सरदार सिंह, रणवीर सिंह रावत, सूरत सिंह, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार
Next: ऋषिकेश को जिला बनाने के लिए लोग फिर मुखर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.