Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • जय शाह के नाम पर मौज कर रहा आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

जय शाह के नाम पर मौज कर रहा आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 11/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   खुद को गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र एवं आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह का निजी सचिव बताकर होटल में ठहरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पांच दिन से होटल में रहकर सुविधाओं का लाभ ले रहा था और लोगों के साथ बैठक कर ठगी कर रहा था। आरोपी के पास से फर्जी आई कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सोमवार को उत्तरी हरिद्वार में एआरटीओ चौक के पास के एक होटल के स्वागती विशाल पोखरियाल ने सूचना दी कि होटल में पांच मार्च से अमरिन्दर सिंह नाम का एक व्यक्ति खुद को आईसीसी अध्यक्ष जय शाह का निजी सचिव बनकर रह रहा है। बताया कि वह लोगों को यहां बुलाकर बैठकें कर रहा है और होटल की सुविधाएं ले रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा, जहां से उस व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। तब उसके खुद को फर्जी सचिव बताकर सुविधाओं का लाभ लेने का पता चला।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने पर मुकदमा दर्ज
Next: पौड़ी में विभिन्न संगठनों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.