Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाने पर पंचायत संगठन नाराज
  • देहरादून

जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाने पर पंचायत संगठन नाराज

AltnewsUttarakhand 30/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में केवल जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाए जाने पर नाराजगी जताई है। संगठन ने सरकार पर विश्वासघात का आरोप लगाया है। विरोध स्वरूप एक दिसंबर को 12 जनपदों के विकासखंड और जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। इसे साथ ही चार दिसंबर को देहरादून में तीनों पंचायतों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। संगठन के राज्य संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि सरकार ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्यों के साथ भी धोखा किया है। 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग लगातार की जा रही थी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है कि जिला पंचायत के लिए अलग एक्ट है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत के लिए एक एक्ट है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 12 जनपदों के 70 हजार सदस्यों में से मात्र 12 सदस्यों को लाभ देकर जो राजनीतिक अपराध किया है, उसकी सजा भी जनता उन्हें देगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला पंचायतों में निवर्तमान अध्यक्ष ही रहेंगे प्रशासक
Next: जिला पंचायत के कार्यकाल के समापन पर हुई विदाई, अध्यक्ष उमा बिष्ट ने गिनाईं उपलब्धियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.