Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिसको मारने की सुपारी दी, उसी ने कराई प्रोपर्टी डीलर की हत्या
  • देहरादून

जिसको मारने की सुपारी दी, उसी ने कराई प्रोपर्टी डीलर की हत्या

AltnewsUttarakhand 03/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पटेलनगर क्षेत्र में प्रोपर्टी डीलर ने जिस व्यक्ति को मरवाने के लिए सुपारी दी थी, उसी ने उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। प्रोपर्टी में हिस्सेदारी को लेकर विवाद में हत्या कराई गई। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसएसपी अजय सिंह ने इसका खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 30 नवंबर को यमुनोत्री विहार फेस-2 चंद्रबनी में किराए के मकान में मंजेश कुमार निवासी गांजा माजरा खेड़ी हरिद्वार की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मंजेश रात सचिन निवासी भगवानपुर हरिद्वार और अर्जुन निवासी बिजोली, सोनीपत हरियाणा के साथ था। घटना के बाद से दोनों फरार हो गए थे। मंजेश के भाई सचिन कुमार की तहरीर पर अर्जुन और सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन सचिन को आशारोड़ी से गिरफ्तार किया। अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए टीमें हरियाणा भेजी। टीम ने अर्जुन को झझर कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि प्रॉपर्टी डिलिंग में मंजेश के पार्टनर संजय उर्फ फौजी निवासी झाझरा प्रेमनगर के कहने पर उन्होंने मंजेश की हत्या की। वो मंजेश के गले की चेन और अंगूठी भी ले गए थे। उन्होंने जेवरात अपने साथ अफजल मलिक निवासी बुलाकीवाला प्रेमनगर को दिए थे। पुलिस ने मंगलवार को संजय और अफजल को गिरफ्तार कर लिया। अफजल से चेन, अंगूठी बरामद हुई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसपी ने 26 उप निरीक्षकों के तबादले किए
Next: कैमरा ट्रैप से महिलाओं की निजता हनन पर आयेाग ने बैठाई जांच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.