Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जंगल की आग रिहायशी क्षेत्र तक पहुंची, भागकर बचाई जान
  • देहरादून

जंगल की आग रिहायशी क्षेत्र तक पहुंची, भागकर बचाई जान

AltnewsUttarakhand 01/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  त्यूणी तहसील क्षेत्र के ग्राम डागूठा में जंगल में लगी लोगों की आवासीय छानियों तक पहुंच गई। इस कारण तीन लोगों की छानियां जलकर राख हो गईं। लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। आग से बागवानों के 50 से अधिक पेड़ भी जल गए। तहसील प्रशासन और वन विभाग की टीम ने रात को मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। गुरुवार रात को त्यूणी से 50 किलोमीटर दूर जंगल से सटे डागूठा गांव के जंगल में शाम को आग लगी हुई थी। अंधेरा होने के बाद आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग गांव के बगीचों और छानियों तक पहुंच गई। अंधेरा होने के कारण ग्रामीण आग पर काबू पाने में असफल रहे। इस दौरान आग की चपेट में तीन छानियां भी आ गईं। छानियों में रह रहे लोगों ने किसी तरह से अपनी और पालतू पशुओं की जान बचाई। ग्रामीणों की सूचना पर नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा मय फोर्स मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक छानीयां पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। एसीएफ बिभु सिंह के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी बाबर शिव प्रसाद गैरोला भी मय स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया कि केदार सिंह, रतन सिंह, मदन सिंह की छानीयां जल गई हैं। कुछ किसानों के आड़ू, पूलम, नाशपाती, सेब के पेड़ भी जल गए हैं। बताया कि रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेजी गई है। उधर, एसीएफ बिभु सिंह ने बताया आग खत वन से लगी है। उन्होंने कहा कि किसान बागवानी कार्य को सावधानी पूर्वक करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रीतम भरतवाण के गीत और जागरों पर झूमे श्रोता
Next: किन्नर अखाड़े का बड़ा एक्शन, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया, अखाड़े से भी निष्कासित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.