Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कबाड़ की दुकान में विस्फोट, 8 लोग घायल, तीन गंभीर घायल
  • देहरादून

कबाड़ की दुकान में विस्फोट, 8 लोग घायल, तीन गंभीर घायल

AltnewsUttarakhand 09/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राजधानी देहरादून में आज बड़ा हादसा हो गया। किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी  के अनुसार थाना रायपुर को 108 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि किद्दूवाला लेन न0-3, में एक कबाडी की दुकान में धमाका हुआ है, जिसमें दुकान में मौजूद कुछ व्यक्ति घायल हो गये है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना रायपुर से पुलिस बल, दमकल के वाहन तथा बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची तथा मौके पर घायल व्यक्तियो को उपचार हेतु कोरोनेशन तथा दून अस्पताल भिजवाया गया। घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दुकान के मालिक रमेश कुमार खडका पुत्र धर्म सिंह खडका, निवासी लोउर नेहरूग्राम, थाना रायपुर है, जिनके द्वारा 01 माह पूर्व ही उक्त दुकान को शुभम पुत्र दीपक को किराये पर दिया था, जिसके द्वारा वहां कबाडी का कार्य किया जा रहा था।
इस दौरान पुलिस को पता चला कि , किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे। बीती रोज भी ये वहां से कूडा बीन कर लाए थे और इन्‍हांने यह कूडा इस शुभम को बेचा था। इसी कबाड़ में किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथौड़े  से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दौरान  बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया। उस समय कबाड़ी की दुकान में आठ लोग मौजूद थे जो कि वहां कबाड़ बेचेने आये थे। सभी इस धमाके की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। धमाका इतना जबरदस्‍त था कि आसपास के मकानों की खिड़किया तक हिल गयी और आवाज तीस सौ मीटर दूर तक सुनाई दी। इस दौरान वहां आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गयी और सड़क पर जाम लग गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो बम फटा है उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया। वहीं तीन की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।
घायलों में अनुज पुत्र जितेन्द्र, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-19 वर्ष(गंभीर घायल),  अभि पुत्र जॉनी, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-20 वर्ष,  बबलू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-25 वर्ष, शिवम पुत्र बबलू, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-20 वर्ष, समीर पुत्र टैटू, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून,  योगी उर्फ योगेश पुत्र दीपक, निवासी ईश्वर विहार, तपोवन रोड, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-27 वर्ष,   बुद्व कुमार पुत्र राधेश्याम, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर देहरादून, रोहित पुत्र राजू, निवासी कॉवली रोड, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष बतायी जा रही है।
इस घटना के बाद आसपास के सभी कबाड़ी अपनी अपनी दुकानें बंद कर वहां से गायब हो गये। सूत्रों की माने तो यहां अधिकांश कबाड़ी बिना पुलिस वेरिफिकेशन के काम कर रहे हैं। लगभग सभी बाहरी प्रदेशों के हैं और यहां गैर कानूनी ढंग से रह रहे हैं1 यहां तक कि इनके पर आधार कार्ड भी फर्जी हैं। जिसमें इनका नाम पता तक बदला हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि पिछले‍ दिनों यहां वेरिफिकेशन चलाया गया तो कई कबाडी दुकानों को छोड़ कर भाग गये थे इसके बाद जैसे ही पुलिस चुनाव में व्‍यस्‍त हुयी तो ये फिर से यहां दुकानें खोल कर बैठ गये। जिस दुकान में हादसा हुआ वह भी एक ही महीने पहले खुली थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोटरसाइकिल और रोडवेज बस में भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
Next: राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.