Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • कबड्डी के मैदान में उतरे स्वामी रामदेव.. खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
  • हरिद्वार

कबड्डी के मैदान में उतरे स्वामी रामदेव.. खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

AltnewsUttarakhand 16/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। भारतीय शिक्षा बोर्ड की द्वितीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर आचार्यकुलम के इंडोर स्टेडियम में उस समय खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया, जब स्वामी रामदेव ने खुद कबड्डी के मैदान में उतरकर रेड डाली। स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साह बढ़ाया। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आचार्यकुलम के इंडोर स्टेडियम में प्रतियोगिता के प्रथम चरण में कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और कुश्ती में देश के विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को कभी जीत या हार की भावना से नहीं, बल्कि खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण के समापन पर स्वामी रामदेव ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एनपी सिंह ने देश के विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। भारतीय शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर स्वामी पुण्यदेव ने बताया कि प्रथम चरण के बाद राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के अगले चरण का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 और 20 सितंबर को वाराणसी, 26 और 27 सितंबर को प्रयागराज, तीन और चार अक्तूबर को बुलंदशहर, 10 और 11 अक्तूबर को दिल्ली तथा 24 और 25 अक्तूबर को हापुड़ में प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन 25 अक्तूबर को होगा। इस दौरान विभिन्न खेलों में देशभर से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का लाभ देने का निर्णय
Next: कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 10 युवकों को किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.