Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कपिल देव का 50 लाख का मकान कुर्क
  • देहरादून

कपिल देव का 50 लाख का मकान कुर्क

AltnewsUttarakhand 04/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। नशा तस्कर ने 29 साल की उम्र में अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर उससे कमाई कर पचास लाख रुपये मकान बना लिया। नशा तस्करी, चोरी और लूट की कमाई से बनाए गए आरोपी के मकान को पुलिस ने कुर्क कर दिया। आरोपी पर गैंगस्टर में कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी से अनुमति लेकर पुलिस ने इस कार्रवाई को मंगलवार देर रात अंजाम दिया। आरोपी के चीड़ोवाली, कंडोली स्थित मकान को कुर्क किया गया। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि कपिल देव (29) निवासी राजीवनगर, तरली कंडोली अपने गैंग सदस्य प्रखर द्विवेदी के साथ मिलकर अपराधिक वारदात करता है। उसके खिलाफ नशा, तस्करी, चोरी, लूट, घर में घुसकर जानलेवा हमले की धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की हिस्ट्रीशीट तैयार करते हुए रायपुर थाना पुलिस ने कपिल और उसके साथी पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया। जानकारी जुटाई तो पता लगा कि अपराधिक संपत्ति के जरिए उसने 50 लाख रुपये कीमती का यह मकान चीड़ोवाली, कंडोली में बनाया हुआ है। जिसे कुर्क करने की रिपोर्ट डीएम कोर्ट में भेजी गई। डीएम कोर्ट से अनुमति मिली तो एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार देर रात पुलिस ने आरोपी के मकान को कुर्क किया। पुलिस ने मकान के मुख्य दरवाजे पर अपना ताला लगाते हुए सील लगा दी है। आरोपी गैंगस्टर के केस में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद है। गैंग में उसके सह आरोपी प्रखर द्विवेदी (23) निवासी राजीवनगर, कंडोली संपत्तियों का हिसाब पुलिस जुटा रही है।

आदतन अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही और भी अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार ठोस कार्रवाई की जाएगी।
– अजय सिंह, एसएसपी देहरादून

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राशिफल 04 अक्टूबर
Next: व्यापार मंडल कोसी की नवीन कार्यकारिणी का गठन, शिवराज बने अध्यक्ष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.