Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कारगी में बायोमेडिकल वेस्ट ले जा रहा वाहन पकड़ा
  • देहरादून

कारगी में बायोमेडिकल वेस्ट ले जा रहा वाहन पकड़ा

AltnewsUttarakhand 01/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। नगर निगम की कारगी स्थित डंपिंग साइट पर नियमों को ताक पर रखकर बायोमेडिकल वेस्ट ले जाने के दौरान एक वाहन चालक पकड़ा गया। वाहन संचालक ने बाकायदा निगम से अनुबंधित कंपनी इकॉन वाटरग्रेस मैनेजमेंट का लोगो लगा रखा था। निगम प्रबंधन के आदेश पर उसके खिलाफ पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य अनुभाग के मुताबिक पकड़ा गया वाहन पहले इकॉन वाटरग्रेस मैनेजमेंट कंपनी के साथ कूड़ा ढोने का कार्य कर रहा था। अप्रैल माह में इसे कंपनी ने हटा दिया। लेकिन वाहन संचालक ने कंपनी का लोगो नहीं हटाया। गंभीर विषय यह है कि कंपनी के लोगो की आढ़ में बायोमेडिकल वेस्ट लेकर नियम विरुद्ध प्रतिबंधित जगह डंप किया जा रहा है। ऐसा कर कर्मचारियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। अधिकारियों को शिकायत मिली है कि कुछ निजी अस्पताल बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण का खर्च बचाने के लिए निजी वाहनों के माध्यम से नदी क्षेत्र में बायोवेस्ट डंप करवा रहे हैं। यह चिंताजनक स्थिति है। उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि निगम के स्तर से भी इस मामले की जांच करवाई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किस निजी अस्पताल से बायोमेडिकल वेस्ट वाहन के जरिए कारगी ले जाया गया। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा उठान में लापरवाही पर इकॉन वाटरग्रेस कंपनी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सनलाइट कंपनी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निगम की टीमों ने सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 28 हजार रुपये का चालान किया है। अधिकारी ने बताया कि सफाई इंस्पेक्टरों की मांग पर वार्डों में ट्रैक्टर ट्रॉलियों संख्या बढ़ाई जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मसूरी पालिका में यूपीआई से जमा हो पाएगा हाउस टैक्स
Next: दिल्ली से आई टीम ने लाखों के चश्मे सील किए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.