Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कारगी में डंप कूड़ा जल्द नहीं हटा तो करेंगे आंदोलन : धस्माना
  • देहरादून

कारगी में डंप कूड़ा जल्द नहीं हटा तो करेंगे आंदोलन : धस्माना

AltnewsUttarakhand 04/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  नगर निगम की कारगी स्थित डंपिंग साइट पर भारी मात्रा में कूड़ा डंप हो रहा है। यहां आसपास रहने वाले लोगों को कूड़े की दुर्गंध उठने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। निगम ने जल्द समस्या का समाधान नहीं करवाया तो आंदोलन करेंगे। यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शुक्रवार को मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात के दौरान कही। कारगी डंपिंग साइट से कूड़ा शीशमबाड़ा प्लांट तक भेजने का काम निगम ने सनलाइट कंपनी को सौंपा है। यहां प्रतिदिन चार सौ मीट्रिक टन के आसपास कूड़ा लाया जा रहा है। लेकिन पर्याप्त डंपरों की व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी मात्रा में कूड़ा साइट पर ही डंप पड़ा है। हजारों मीट्रिक टन कूड़े का ढेर लगने से आसपास के आबादी क्षेत्र में लोगों का घरों में रहन पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं सड़क तक कूड़े का ढेर लगने से ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है। दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। सूर्यकांत धस्माना ने इसी समस्या को लेकर मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो ट्रांसफर स्टेशन को कहीं और शिफ्ट करना होगा। धस्माना ने कहा कि गंदगी के कारण यहां आसपास संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में समय रहते व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। मेयर ने कहा कि वह शनिवार को अधिकारियों के साथ मौका मुआयना करने के लिए आएंगे। इस दौरान मैकेनाइज्ड कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण कार्य का भी जायजा लेंगे। इस दौरान पार्षद अभिषेक तिवारी, जाहिद अंसारी, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुस्तक विक्रेताओं पर कार्रवाई के विरोध में व्यापारी
Next: नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़खानी करने पर दो गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.