Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ में नगर पंचायत ने किया पर्यावरण मित्रों का सम्मान
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में नगर पंचायत ने किया पर्यावरण मित्रों का सम्मान

AltnewsUttarakhand 02/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ धाम में निरंतर सफाई अभियान को निष्ठा से निभाते हुए केदारपुरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यावरण मित्रों का नगर पंचायत केदारनाथ ने सम्मान किया गया। नगर पंचायत केदारनाथ ने 50 पर्यावरण मित्रों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। केदारनाथ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में गंदगी एकत्र की गई। साथ ही नगर पंचायत ने 50 पर्यावरण मित्रों का सम्मान किया है। नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से गोल चबूतरे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं से धाम की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। सफाई अभियान के बाद भीमशीला परिसर में पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चारधाम यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 पर्यावरण मित्रों को शॉल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ धाम में विषम परिस्थितियों में पर्यावरण मित्रों द्वारा धाम को स्वच्छ बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा पर्यावरण मित्रों को गर्म जैकेट, रैनकोट, गर्म दस्ताने आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, साथ ही उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा है जिसके लिए जरूरत के अनुसार उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल, केदारसभा के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती, पुरुषोत्तम तिवारी, लक्ष्मीनारायण जुगरान, अंकित सेमवाल, प्रवीण तिवारी, रोशन त्रिवेदी, पंकज शुक्ला, तेजप्रकाश त्रिवेदी, सेक्टर मजिस्ट्रेट केदारनाथ के हाथों पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत केदारनाथ के पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी, कर संग्रहकर्ता नितिन देवशाली, सफाई नायक मुकेश कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक्सरे टैक्नीशियन परीक्षा 20 अक्तूबर को होगी
Next: टिहरी में राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.