Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खानपुर घटना के खिलाफ कांग्रेस का 28 को प्रदेश भर में प्रदर्शन  
  • देहरादून

खानपुर घटना के खिलाफ कांग्रेस का 28 को प्रदेश भर में प्रदर्शन  

AltnewsUttarakhand 28/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   खानपुर में विधायक, पूर्व विधायक के बीच चल रहे विवाद को कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने गुंडागर्दी करार दिया। इसके खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया। विधायक, पूर्व विधायक के आचरण को देवभूमि की संस्कृति के खिलाफ बताया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
माहरा ने कहा कि जिस तरीके से हरिद्वार के खानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं, ये देवभूमि की संस्कृति का अपमान है। एक दूसरे को गाली दी जा रही है। जान से मारने की धमकियां देते हुए हवा में तमचे लहराए जा रहे हैं। खुलेआम फायरिंग हो रही है। यह सब आश्चर्यचकित करने वाला है। कहा कि चार दिन तक खानपुर में ड्रामा चलता रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहे, लेकिन पुलिस प्रशासन नींद में रहा। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। कहा कि कांग्रेस इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाकर रखेगी। देखा जाएगा की किन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है और कितनी गंभीर कार्रवाई होती है।
कहा कि ऋषिकेश में भी सत्ता पक्ष से जुड़े अराजक तत्वों ने रैली के दौरान पर्वतीय क्षेत्र की जनता के लिए अपमानजनक शब्द कहे हैं। यह घोर आपत्तिजनक और निंदनीय है। उत्तराखंड की जनता ने राज्य को बनाने में लंबा संघर्ष किया। बलिदान दिया है। उत्तराखंड के नौजवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। पर्वतीय क्षेत्र के हर परिवार से कोई ना कोई सेना में देश की सेवा कर रहा है। इसके बावजूद भाजपा के लोग जिस तरीके से सरेआम पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को गाली गलौज कर रहे हैं, ये आपत्तिजनक है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के नेता गाली गलौज करने वालों को राजनीतिक संरक्षण दे रहे हैं। इन घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर विरोध जताएगी। राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस अवसर पर प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने पर मुकदमा
Next: पैदल चल रहे व्यक्ति पर चढ़ाई कार, मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.