Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला
  • हरिद्वार

खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर पुतला दहन कर नाराजगी जताई। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से की जाने वाली अमर्यादित बयानबाजी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ आलोचना का स्वागत है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर सार्वजनिक जीवन की मर्यादाओं का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जा सकता।भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल अरोड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास संवैधानिक पदों का अपमान करने का रहा है। वरिष्ठ नेता विशाल गर्ग ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, अभिनव चौहान, धर्मेंद्र चौहान, अरविंद कुशवाहा, एजाज हसन, मनोज गौतम, राजकुमार अरोड़ा, रेशु चौहान, गौरव वर्मा, वीरेंद्र सिंह, देवकीनंदन पुरोहित, सूर्यकांत सैनी, भोला शर्मा, शाहिद, पंकज बागड़ी, विपिन शर्मा, अश्वनी कुमार, कमल प्रधान, संगीता प्रजापति, चंचल, प्रकाश वर्मा, आकाश चौहान, भूप सिंह, अजय मलिक, सूबे सिंह, देवेंद्र चावला और सुनील सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
Next: सत्यों जल महोत्सव में हरीश रावत ने भरी हुंकार, मानदेय वृद्धि से लेकर विकास तक उठाए मुद्दे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.