Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • किताब कौथिग को रद्द करने पर एनएसयूआई ने जताई नाराजगी
  • पौड़ी

किताब कौथिग को रद्द करने पर एनएसयूआई ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 13/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  श्रीनगर में होने वाले किताब कौथिग को रद किए जाने पर एनएसयूआई ने कड़ी नाराजगी जताई है। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने किताब कौथिग के आयोजनकर्ताओं से पौड़ी में यह कौथिग करवाने की अपील की है। कहा कि पौड़ी में किताब कौथिग का आयोजन किए जाने को लेकर एनएसयूआई आयोजनकर्ताओं का पूरा सहयोग करेगी। गुरुवार को प्रेस को जारी बयान में एनएसयूआई के महासचिव अंकित सुंदरियाल व प्रदेश सचिव मुकुल कुमार ने कहा कि 15 व 16 फरवरी को श्रीनगर रामलीला मैदान में किताब कौथिग मेला आयोजित किया जाना था। जिसमें गढ़वाल रत्न नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा भी शिरकत की जानी थी। कौथिग में हिंदी अंग्रेजी व लोकभाषा गढ़वाली लेखकों की पुस्तकें उपलब्ध होनी थी। आरोप लगाया कि एक संगठन द्वारा इसका विरोध किया। कहा कि यह केवल किताबों का विरोध नहीं बल्कि हमारी गढ़वाल की संस्कृति का विरोध कर रहे है। एनएसयूआई ऐसे छात्र विरोधी संगठन का पूर्ण रूप से विरोध करती है। शिक्षा लेने से रोकने वाले छात्र संगठन को छात्रसंगठन कहलाने का कोई हक नहीं है। कहा कि पौड़ी एनएसयूआई की पूरी टीम किताब कौथिग के आयोजनकर्ताओं को पौड़ी में यह कौथिग करने के लिए आमंत्रित करती है। पौड़ी में इसे आयोजित कर पूरा सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव अमन नेगी, सोनू आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विजिलेंस टीम ने पकड़ी बिजली चोरी
Next: ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.