Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • कीवी के उत्पादन एवं प्रबंधन की जानकारी दी
  • पौड़ी

कीवी के उत्पादन एवं प्रबंधन की जानकारी दी

AltnewsUttarakhand 26/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

कोटद्वार(आरएनएस)। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय आदर्श उद्यान पटेलिया (धुमाकोट) में कीवी व शीतोष्ण फल उत्पादन एवं प्रबंधन विषय पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में चार ब्लॉकों के प्रगतिशील कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल और पोखड़ा ब्लॉक करीब 100 प्रगतिशील कृषकों ने हिस्सा लिया। उद्यान विभाग कोटद्वार की ओर से आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रीप पादप आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो निगलाट भवाली (नैनीताल) के वैज्ञानिक डॉ. केएम राय ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को मद्देनजर कृषकों को कीवी फसल के कुशल उत्पादन एवं प्रबंधन पर जानकारी दी। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में उत्पादित होने वाले अन्य फल पुलम, खुमानी, नाशपाती एवं सेब के वैज्ञानिक रूप से रोपण एवं सफल उत्पादन के संबंध में भी तकनीकी जानकारी दी। उद्यान विशेषज्ञ कोटद्वार सतीश कुमार शर्मा ने कृषकों को विभाग में संचालित एप्पल मिशन, कीवी मिशन, पीएमएफएमई, नाबार्ड योजना के तहत पाली हाउस निर्माण आदि योजनाओं और उनमें मिलने वाले अनुदानों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए प्रभारी उद्यान सचल दल के केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कृषकों को नई तकनीकी से रोपित सेब की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी देने के लिए उद्यान का भ्रमण कराया। इस मौके पर अपर उद्यान अधिकारी नेहा रावत, उद्यान निरीक्षक गोपी चंद आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जीजा बनकर युवती से 99 हजार की ठगी
Next: गंगनहर में कूदते हुए रील बनाने पर युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.