Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कुआंवाला में शराब की दुकान खोलने का विरोध
  • देहरादून

कुआंवाला में शराब की दुकान खोलने का विरोध

AltnewsUttarakhand 09/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। कुआंवाला में शराब की दुकान खोलने के विरोध में स्थानीय लोग उतर आए हैं। गुरुवार को दून रीवर वैली रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी ने डीएम कार्यालय में एडीएम को इसे लेकर ज्ञापन सौंपा। शराब की दुकान न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पिछले दिनों प्रशासन ने जिले में पांच दुकानों का आवंटन रद्द कर दिया था। इन इलाकों में शराब की नई दुकानें खोले जाने का विरोध हो रहा था। इधर, कुआंवाला में एक अप्रैल से शराब की नई उप दुकान खोल दी गई। दून रिवर वैली रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन काला और पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की बेटी डॉ.वंदना स्वामी की अगुवाई में दुकान के विरोध में एडीएम जयभारत सिंह से मिले। उन्हें बताया कि यहां पहले ही ग्रोसरी स्टोर से शराब बेचने की अनुमति दी गई है। अब शराब की दुकान भी खोल दी है। जबकि इसके पास कॉलेज के साथ ही सौ मीटर की दूरी पर मंदिर भी है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। विरोध करने वालों में हर्रावाला के पूर्व प्रधान मूलचंद शीर्षवाल, सुभाष थापा, संतोष दीक्षित समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वनाग्नि मामले में हुई कार्रवाई पर भाजपा विधायक ने उठाए सवाल
Next: चारधाम यात्रा में यात्रियों की सीमित संख्या का आदेश वापस लेने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.