Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • लघु व्यापारियों ने लगाया अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का आरोप
  • हरिद्वार

लघु व्यापारियों ने लगाया अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का आरोप

AltnewsUttarakhand 21/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। लघु व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले लघु व्यापारियों ने बिरला चौक से चण्डी चौराहे तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने सीएम धामी और शहरी विकास मंत्री से राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत वेंडिंग तथा हॉकिंग जोन में बसाए जाने की मांग की। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के साथ लघु व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा अतिक्रमण के नाम पर लघु व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना तथा उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली का घोर उल्लंघन कर लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थान से वंचित किया जा रहा है। कहा कि निगम प्रशासन के गलत रवैए से उन्हें रोजी-रोटी कमा पाना भी कठिन हो गया है। इसके साथ तीन दिवसीय धरने का ऐलान किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अनियंत्रित ट्रॉला बस्ती में घुसा, दो शौचालय और बाइक क्षतिग्रस्त
Next: क्वारब समस्या के समाधान की मांग को डीएम से मिली सर्वदलीय संघर्ष समिति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.