Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • लाल मंदिर की संपत्ति बेचने का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

लाल मंदिर की संपत्ति बेचने का आरोप, मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 13/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  ज्वालापुर क्षेत्र की बेशकीमती लाल मंदिर की भूमि का प्रकरण एक बार फिर से सुर्खियों में है। खुद को लाल मंदिर के ब्रम्हलीन संत का शिष्य बताकर एक संत ने इस संबंध में 13 लोगों के खिलाफ संपत्ति का बैनामा करने समेत गंभीर आरोप लगाते हुए ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को दिए प्रार्थना पत्र में रमेश नाथ शिष्य स्वर्गीय महंत शिवनाथ निवासी लाल मंदिर जग्गू घाट आर्यनगर ने बताया कि ब्रहमलीन बाबा स्मृतिनाथ ने लाल मंदिर जग्गू घाट की स्थापना की थी। वर्ष 1970 में बाबा स्मृति नाथ के देहावसान के बाद उसके दादा गुरु महन्त गोपालनाथ शिष्य परंपरा के तहत लाल मंदिर की गद्दी पर आसिन हुए। वर्ष 1975 में लाल मन्दिर के प्रसार के लिए लाल मंदिर की आय से ऊंचा पुल के पास एक संपत्ति खरीदी। वर्ष 1989 में महंत गोपालनाथ के देहावसान के बाद उसके गुरु महंत शिवनाथ ने गद्दी संभाली। वर्ष 2006 में उनके ब्रम्हलीन होने के बाद वह संपत्ति की देखभाल करने लग गए। आरोप है कि पांच नवंबर को संपत्ति पर कुछ लोग कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। आरोप है कि संपत्ति मनोज बटला पुत्र किशनलाल बटला निवासी नंदपुरी आर्यनगर, अरूणा शर्मा पुत्री प्यारे लाल वशिष्ठ निवासी अपर रोड, मयंक कुमार पुत्र काकाराम निवासी खड़खडी, सुरेश पुत्र भैरो सिंह निवासी अपर रोड, लक्ष्मी नारायण पुत्र राधेश्याम निवासी भूपतवाला और बालकनाथ पुत्र ज्ञानचंद तोमर निवासी ज्वालापुर के जरिये वर्ष 2003 और 2005 में खरीदना बताया।
तहसील से मुआयना करने पर पता चला कि मनोज बटला, अरूणा शर्मा, संजय कुमार पुत्र अमरीक लाल निवासी भूपतवाला, जितेंद्र पुत्र मुरलीधर निवासी खड़खड़ी, मयंक कुमार, सुरेश, लक्ष्मी नरायण ने उसके गुरु शिवनाथ के कूटरचित फर्जी हस्ताक्षर कर भूमि की एक लीज डीड और दो विक्रय पत्र अपने हक में करवाएं हुए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संस्कृत विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 23 दिसंबर से
Next: पुलिस और टोल कर्मचारियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.