Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • लंबे अवकाशों का मानदेय नहीं मिलने पर अतिथि शिक्षक नाराज
  • पौड़ी

लंबे अवकाशों का मानदेय नहीं मिलने पर अतिथि शिक्षक नाराज

AltnewsUttarakhand 21/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।   दीर्घकालीन अवकाशों का मानदेय नहीं मिलने पर अतिथि शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। संघ ने जल्द ही मानदेय देने की मांग उठाई है। कहा कि जल्द ही मानदेय नहीं मिलने पर आने वाले समय में अतिथि शिक्षक शिक्षण के अलावा कोई भी कार्य नहीं करेंगे। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रेखा रावत ने बताया कि अतिथि शिक्षकों को जिले के कुछ ब्लाकों में 2021 से अभी तक के शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाशों का मानदेय नहीं मिल पाया है। जिससे अतिथि शिक्षकों में रोष बना हुआ है। यह मानदेय नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों को मानसिक उत्पीड़न व आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। कहा कि कई बार शिक्षामंत्री से गुहार लगाने के बाद भी अतिथि शिक्षकों की यह समस्या हल नहीं हो पा रही है। कहा कि नियमित शिक्षकों की भांति समान कार्य करने के बाद भी अतिथि शिक्षकों को 11 माह का पूरा मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही अतिथि शिक्षकों को यह मानेदय देने की मांग उठाई है। कहा कि जल्द ही मानदेय नहीं मिलने पर आने वाले समय में अतिथि शिक्षक शिक्षण के अलावा कोई भी कार्य नहीं करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीएम ने राजस्व की मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक ली
Next: दून में जुटे देश के 32 लॉ विवि व कालेजों के छात्र

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.