Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोगों को चाय में थूककर देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

लोगों को चाय में थूककर देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 09/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

मसूरी में चाय में थूककर ग्राहकों को चाय देने के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर मसूरी पुलिस की कार्रवाई

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड के मसूरी में बर्तन में थूककर पर्यटकों को चाय परोसने वाले मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम नौशाद अली और हसन अली है। इन दोनों का चाय में थूककर ग्राहकों को देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस मामले में देहरादून के अपर नेहरू ग्राम निवासी हिमांशु बिश्नोई पुत्र संजय बिश्नोई ने मसूरी कोतवाली में एफआरई दर्ज कराई थी।
हिमांशु ने मसूरी में आकर पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया गया, जो उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व मसूरी घूमने के दौरान लाइब्रेरी चौक के पास बनाया गया था, जिसमें लाइब्रेरी चौक के पास लगी एक रेहडी में दो युवक चाय, मैगी व अन्य सामान बेचते हुए दिखाई दिए। उनमें से एक युवक चाय बनाने से पहले चाय के बर्तन में बार-बार थूकता हुआ दिखाई दिया।
इस संबंध में हिमांशु बिश्नोई द्वारा एक लिखित तहरीर भी कोतवाली मसूरी में दी गई, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ लोगों की सेहत से खिलवाड करने के साथ-साथ लोगों की धर्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए भड़काने की कोशिश का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
इस मामले में बुधवार को मसूरी कोतवाली में भाजपा, बजरंग दल, व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अजय सिंह ने प्रभारी निरीक्षक मसूरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जिसने दोनों आरोपियों नौशाद अली पुत्र शेर अली तथा हसन अली पुत्र शेर अली मूल निवासी जमशेर कॉलोनी, खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज़ शिकायतों पर हुई समीक्षा बैठक
Next: भीगे कंबल देने पर पंजीकृत श्रमिकों ने किया विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.