Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पौड़ी की ल्वाली झील में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत
  • पौड़ी

पौड़ी की ल्वाली झील में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत

AltnewsUttarakhand 18/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  गगवाडस्यूं घाटी की ल्वाली झील में मंगलवार को नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर सबसे पहले मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। ग्रामीणों की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान डूबे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पहुंची और झील में सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, झील के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झील के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। गगवाडस्यूं के राजस्व उपनिरीक्षक दीपक वेलवाल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को उनको ग्राम प्रहरी बौंसरी प्रदीप सिंह राणा ने सूचना दी कि पौड़ी से दो युवक ल्वाली झील में नहाने गए थे। नहाने के दौरान 16 साल के अखिलेश पुत्र पितांबर लाल निवासी पूल्ड हाउस की डूबकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर गई। जहां डूबने से अखिलेश की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा रेस्क्यू कर शव को झील से बाहर निकाल लिया गया था। बताया कि मौके पर जाकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया है।

जीआईसी का छात्र था अखिलेश:    ल्वाली झील में नहाने के दौरान डूबकर मरने वाला अखिलेश जीआईसी पौड़ी में 11वीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को स्कूल में 12वीं के छात्रों की फेरवल पार्टी रखी गई थी। अखिलेश अपने एक दोस्त के साथ ल्वाली झील घूमने चले गया। तभी नहाने के दौरान डूबकर उसकी मौत हो गई। अखिलेश के पिता उद्यान विभाग में संविदा पर कार्य करते हैं। अखिलेश के डूबने की सूचना मिलते ही अखिलेश के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अखिलेश के साथ हुए अचानक इस हादसे से उसके परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिद्धपीठ कमलेश्वर मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने का कार्य शुरू
Next: राज्य सरकार, प्रदेश के विकास में समर्पित होकर नवाचार के साथ आगे बढ़ेगी: सीएम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.