Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • मां राजराजेश्वरी और बाणासुर महाराज की डोलियों ने किए केदारनाथ के दर्शन
  • रुद्रप्रयाग

मां राजराजेश्वरी और बाणासुर महाराज की डोलियों ने किए केदारनाथ के दर्शन

AltnewsUttarakhand 01/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग। चारधाम में शामिल बदरी-केदार यात्रा पर निकली लमगौडी की मां राजराजेश्वरी व बाणासुर महाराज की देवरा यात्रा ने केदारनाथ दर्शनों के बाद रात्रि प्रवास के लिए कालीमठ मंदिर पहुंची। शनिवार को दोनों देव डोलियां बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। इस दौरान दोनों डोलियां भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया। भक्तजन फूल एवं अक्षतों से डोलियों का जोरदार स्वागत कर रहे है। बीते 21 अगस्त को पूजा अर्चना के साथ केदारघाटी के लमगौंडी की मां राजराजेश्वरी एवं बाणासुर की देवरा यात्रा शुरू हुई थी। जिसके बाद पहले दिन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर घर-घर भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर दोनों डोलियों का फूल एवं अक्षतों से जोरदार स्वागत भी किया गया। दोनों डोलियों ने बाबा विश्वनाथ, फाटा, सीतापुर, शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण, गौरीकुंड होते हुए गत 29 अगस्त केदारनाथ धाम में पहुंची थी। तीन दिन केदारनाथ धाम में प्रवास के बाद शुक्रवार को दोनों डोलियां रात्रिप्रवास के लिए कालीमठ पहुंची। जहां दोनों डोलियों का जोदार स्वागत हुआ। इस दौरान भक्तों के जयकारे एवं वाद्य यंत्रों की धुनों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 2 सितम्बर को दोनों डोलियां बैकुंठ धाम बदरीनाथ के लिए रवाना होगी। दो दिन बद्रीनाथ धाम में रुकने के बाद 4 सितम्बर को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी। 5 सितम्बर को को अपने पौराणिक गांव लमगौंडी व 6 सितम्बर को हवन व पूर्णाहुति के साथ देवरा यात्रा सम्पन्न होगी। देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 26 वर्षों बाद देव डोलियां बद्री केदार की देवरा यात्रा पर जा रही हैं। जिससे बड़ी संख्या में भक्तजन बडे़ उत्साह के साथ डोली के संग में चल रहे हैं। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष अजय जुगरान, सचिव भाष्कर पोस्ती, संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, सुधीर पोस्ती, श्रीनिवास पोस्ती, किशन अवस्थी, प्रेम प्रकाश जुगरान, बीरेन्द्र शर्मा, सुरेश बगवाड़ी, हर्षवर्धन जुगरान, प्रधान अखिलेश सजवान, क्षेपंस दुर्गेश बाजपेई सहित कई ग्रामीण भक्त मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 18 वर्षों बाद मां राजराजेश्वरी जाएगी बदरीनाथ यात्रा पर
Next: बदरीनाथ हाईवे पर कैमिकल से भरा टैंकर पलटा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.