Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मारपीट के बाद धमकी देने वालों को चार साल की सजा
  • हरिद्वार

मारपीट के बाद धमकी देने वालों को चार साल की सजा

AltnewsUttarakhand 16/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के बाद जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो सगे भाइयों को तृतीय अपर जिला न्यायाधीश अनिरुद्ध भट्ट ने दोषी पाया। दोषियों को चार-चार वर्ष की कैद और 33 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है ‍। शासकीय अधिवक्ता कुशलपाल सिंह चौहान ने बताया बताया कि सहीद हसन पुत्र शकुर निवासी जमालपुर कला ने 28 मई 2020 को एक रिपोर्ट कनखल थाने में दर्ज कराई थी। जिसमें उसने कहा था कि 27 मई 2020 की शाम को करीब चार बजे उसका भाई नूर हसन घर से जमालपुर कलां स्थित डेयरी की ओर जा रहा था। रास्ते में उसके गांव के गुलजार पुत्र दिलशाद और उसका भाई गुलनाम, मनोज पहले से खड़े थे। उन तीनों ने बिना किसी कारण के उसके भाई नूर हसन के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया था। नूर हसन ने उन्हें गाली देने से मना किया तो तीनों ने नूर हसन के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। सूचना मिलने पर सहीद भी मौके पर पहुंच गया। उसने अपने भाई का बीच बचाव करना चाह तो तीनों ने उसके साथ भी मारपीट की थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल शशि ने पोस्ट आफिस का निरीक्षण किया
Next: खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं पर सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.