Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मारपीट के मामले में दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

मारपीट के मामले में दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 15/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  तीन बच्चों के साथ बेल्ट से मारपीट करने के मामले में कनखल पुलिस ने बुधवार को दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है की मारपीट के दौरान बच्चों की हत्या करने की धमकी दी गई। मारपीट की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।कनखल थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि अनुराधा शर्मा निवासी सर्वप्रिय विहार कनखल ने शिकायत देकर बताया कि उनके दो बच्चे और कक्षा में पढ़ने वाला दोस्त तीनों स्कूल से घर वापस आ रहे थे। तीनों बच्चों को कुमार टायर वाली गली में रहने वाले किशोर और राजा गार्डन के रहने वाले उसके साथी ने गोगा मंडी सर्वप्रिय विहार के पास रोक लिया। इस दौरान दोनों किशोर ने तीनों बच्चों से गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बच्चे गणेशपुरम की तरफ भागे तो दोनों ने बच्चों को गली के अंत में पकड़ लिया। आरोप है की लात, घूंसों और बेल्ट से बच्चों को बुरी तरह पीटा। हत्या करने की धमकी दी। पिटाई के कारण बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों बच्चों को राहगीरों ने बचाया। आरोप है की एक किशोर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी बच्चों का वीडियो डालकर अपशब्द लिखे हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित
Next: छात्रों को करियर गाइडेंस व काउंसलिंग की बारीकियां बताई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.