Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, हत्या में बदला मुकदमा
  • हरिद्वार

मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, हत्या में बदला मुकदमा

AltnewsUttarakhand 03/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल वर्कर हॉस्टल के पास मारपीट के बाद घायल युवक की दिल्ली में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने जानलेवा हमले के मुकदमे को हत्या में तब्दील कर दिया है। घटना 29 मई की रात की थी, जब नितेश झा के दोस्तों की कार से टक्कर हो गई थी। आरोप था कि अनुज चौधरी और तुषार चौधरी निवासी शिवालिक नगर व दो अन्य युवक गाड़ी से लोहे के कांटेदार तार लगा बेस बॉल का डंडा निकालकर लाए थे और नितेश पर हमला कर दिया था। ज्वालापुर निवासी अनमोल शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दो आरोपियों ने हाथ पकड़े और एक ने कोहली भरने के बाद चौथे ने जान से मारने की नियत से सिर पर कई वार किए थे। गंभीर हालत में नितेश को कई अस्पताल में ले जाने के बाद बहादराबाद स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद मंगलवार की रात उसे दिल्ली एम्स ले जाया गया, जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि हत्या में केस को तब्दील कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सूबे में काउंसलिंग से होंगे शिक्षकों के तबादले, विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी मंजूरी
Next: सितारगंज की सड़कें और गलियां बारिश से जलमग्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.