Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कुछ लोगों की निजी जागीर बनकर रह गया था वक्फ बोर्ड:  महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कुछ लोगों की निजी जागीर बनकर रह गया था वक्फ बोर्ड:  महाराज

AltnewsUttarakhand 04/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

  – बिल पास होने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री को दी बधाई

देहरादून।  लोकसभा एवं राज्य सभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास होने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को बधाई दी है।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास होना भारतीय लोकतंत्र की एक बड़ी जीत है। सरकार ने मुसलमानों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है। मुझे उम्मीद है कि इस बिल के पास होने से सरकार मुसलमानों, खासकर वंचित मुसलमानों, महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए योजनाएं पेश करेगी।
महाराज ने कहा कि वक्फ बोर्ड कुछ लोगों की निजी जागीर बनकर रह गया था।वक्फ बोर्ड में जो लोग भी काबिज होते थे वह भूमाफियाओं से मिलकर करोड़ों की जमीनों को बेच दिया करते थे। वक्फ के नियम के अनुसार काम नहीं होता था। इस बिल के पास होने से यह एक बार फिर प्रमाणित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार समाज के हर वर्ग का ध्यान रखती है।
उन्होंने कहा कि बिल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में निश्चित रूप से पारदर्शिता और जिम्मेदारी बढ़ाएगा, जिससे वक्फ संपत्तियों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा और उनका दुरुपयोग रोका जा सकेगा। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह समाज में भ्रम फैला रहे हैं और मुसलमानों को डराकर उनको वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रहे हैं।  मोदी सरकार का एक ही मूलमंत्र है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चौखुटिया में मुख्यमंत्री धामी ने किया चैत्र अष्टमी मेले का शुभारंभ, योजनाओं की दी सौगात
Next: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा की

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.