Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • महाराज ने की महाकुंभ में योगी के कुशल प्रबंधन की तारीफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

महाराज ने की महाकुंभ में योगी के कुशल प्रबंधन की तारीफ

AltnewsUttarakhand 05/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

– कहा भगदड़ की साजिश कर्ताओं का जल्द हो पर्दाफाश

देहरादून(आरएनएस)। प्रयागराज में बसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ के तीसरा अमृत स्नान के निर्विघ्न संपन्न होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ में पवित्र संगम में डुबकी लगाने पर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल प्रबंधन की तारीफ करते हुए उनसे मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दौरान हुई भगदड़ की घटना की जांच कर साजिश का पर्दाफाश करने की बात कही है।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान पर्व बसंत पंचमी पर सकुशल स्नान संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज संगम पर स्नान-पूजन करके पूरे विश्व को गंगा के प्रति समर्पण और अटूट निष्ठा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि गंगा, यमुना और सरस्वती हमारे जीवन का आधार हैं, ये धाराएं हमारी लाइफ लाइन हैं। इसलिए इनका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे विशाल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का प्रबंधन करना हर किसी के बस की बात नहीं है, ऐसा कार्य योगी जैसे योजनाकार कुशल राजनीतिज्ञ ही कर सकते हैं।
श्री महाराज ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ में देश-दुनिया से आये करोड़ों की संख्या में लोगों ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई दिव्य धाराओं में पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रयागराज कुम्भ में जल की पर्याप्त उपलब्धता के लिए उत्तराखंड सरकार ने भी टिहरी जलाशय से 150 क्यूमेक्स स्वच्छ एवं निर्मल जल की आपूर्ति कर अतिरिक्त जल उपलब्ध करवाया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खुड़बुड़ा वार्ड की दोबारा मतगणना को चुनाव आयुक्त से मिले
Next: गोपाल दत्त जोशी बने पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्किल अल्मोड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.