Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • महिला की हत्या से गुस्साए कांग्रेसियों का कोतवाली में धरना
  • हरिद्वार

महिला की हत्या से गुस्साए कांग्रेसियों का कोतवाली में धरना

AltnewsUttarakhand 15/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  ज्वालापुर में ब्राह्मण समाज की बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े निर्मम हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ज्वालापुर कोतवाली परिसर में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से कानून व्यवस्था की पोल खुल चुकी है। जल्दी हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर बेमियादी धरना दिया जाएगा।  धरने का नेतृत्व कर रहे युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने विधायक आदेश चौहान को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि पुलिस हत्याकांड का जल्द खुलासा करे। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, मनोज सैनी और नईम अख्तर कुरैशी ने कहा कि शहर में अवैध नशे का कारोबार बढ़ रहा है। इसी के चलते अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है जिस कारण कानून व्यव्यस्था बदहाल हो चुकी है। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि पुलिस को जल्द इस हत्याकांड का खुलासा कर शहर में अवैध नशे के कारोबार पर कार्यवाही करनी चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हरकी पैड़ी पर दो पक्षों में धक्का मुक्की, 33 का शांतिभंग में चालान
Next: बैठक में प्रतिभाग नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.