Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला ने दस्तावेजों के दुरुपयोग के आरोप में दर्ज कराया केस
  • देहरादून

महिला ने दस्तावेजों के दुरुपयोग के आरोप में दर्ज कराया केस

AltnewsUttarakhand 13/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  महिला ने दस्तावेजों के दुरुपयोग के आरोप में केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तलाकशुदा महिला सुनीता एक निजी विवि में कार्यरत हैं। उन्होंने कोर्ट में अपील की। कहा कि प्रकरण की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई। जब सुनीता के पुराने परिचित मयंक रतूड़ी ने उनसे टू-व्हीलर (एक्टिवा) गाड़ी फाइनेंस करवाने में मदद मांगी। मयंक का सिविल स्कोर ठीक न होने के कारण लोन नहीं मिल रहा था। जिसके चलते सुनीता ने अपनी चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज मयंक को दे दिए। मयंक ने एक्टिवा गाड़ी का फाइनेंस करवाकर गाड़ी अपने पास रख ली। लोन की किस्तें नहीं भरीं। जिससे सुनीता के खाते से पैसा कटता रहा। आरोप है कि मयंक ने तिलक बिष्ट और बिजेंद्र के साथ मिलकर सुनीता के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया। क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गोविंदघाट से घांघरिया के बीच हेली टिकट बुकिंग के झांसे में गंवाई रकम
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.