Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • महिला ने की अपनी पड़ोसी महिला की पिटाई
  • हरिद्वार

महिला ने की अपनी पड़ोसी महिला की पिटाई

AltnewsUttarakhand 16/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  मामूली बात को लेकर एक महिला ने अपनी पड़ोसी महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में कनखल थाने में आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुमित पाल सिंह अरोड़ा निवासी भैरव मंदिर रोड विद्या विहार कॉलोनी ने बताया कि वह अपनी पत्नी गुरमीत उर्फ मित्ती के घर के बाहर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी महिला मुक्ता पत्नी प्रवीण भाटिया ने उसकी बहन शिल्पा के साथ अभद्रता करते हुए गाली देना शुरू कर दिया। उसकी पत्नी ने जब विरोध किया तब महिला ने उसके साथ भ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि लोहे की रॉड से उसकी पत्नी पर हमला कर बाल खींचते हुए जान से मारने की नियत से गला दबाया गया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर उसकी पत्नी को छुड़ाया गया, जिसके बाद महिला ने उसकी पत्नी को हत्या की धमकी दी। आरोप है कि पूर्व में भी महिला ने उसके बच्चे की पिटाई की थी। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि महिला के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस ने नशे के आदी सात युवक पकड़े, 76 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद
Next: मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में 261 संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.